लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के ट्विन टावर तो गिराए जा रहे हैं, लेकिन इनमें फ्लैट खरीदने वालों का क्या हुआ? जानिए

नोएडा सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक ट्विन टावरों को 28 अगस्त को गिरा दिया जाएगा. देश में ऐसा पहली बार होगा जब कोई 32 मंजिला इमारत…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नोएडा सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक ट्विन टावरों को 28 अगस्त को गिरा दिया जाएगा. देश में ऐसा पहली बार होगा जब कोई 32 मंजिला इमारत ध्वस्त की जाएगी. अब सबकी निगाहें इस डिमॉलिशन पर टिकी हैं, जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की गई हैं. पर एक सवाल यह भी है कि इन टावरों में फ्लैट खरीदने वालों का क्या हुआ. इनकी दास्तां दुखभरी है. आने वाले रविवार को यहां सिर्फ टावर ध्वस्त नहीं होंगे बल्कि हजारों ख्वाहिशें भी टूटेंगी. नोएडा के इन मशहूर टावरों से छले गए लोगों की कहानी दर्दनाक. आशियाना दिलाने के नाम पर ऐसे बुजुर्ग निवेशक भी ठगी का शिकार हुए, जो कैंसर से पीड़ित हैं.