नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में बाइक चलाते हुए कपल कर रहा था रोमांस और स्टंट, फिर दोनों को यूं मिला गजब का सबक
Noida Expressway Bike Stunt: नोएडा से आई एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रही है. वीडियो में एक लड़का-लकड़ी बाइक पर बैठे हैं. इस दौरान वह रोमांस करते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं. जानिए फिर इनके साथ क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है. वीडियो में एक बाइक पर युवक-युवती बैठे हैं. इस दौरान वह बाइक पर रोमांटिक स्टंट करना शुरू कर देते हैं. उनका रोमांटिक बाइक स्टंट खुद उनकी और अन्य लोगों की भी जान खतरे में डालता दिख रहा है. बाइक पर दोनों खुलेआम रोमांस करते हुए दिख रहे हैं और साथ में ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.