नोएडा DM के 'X' अकाउंट से राहुल गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट, IAS मनीष वर्मा ने बताई ये वजह
Gautam Buddha Nagar DM News: गौतमबुद्ध नगर के DM के आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को ट्रोल करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.
ADVERTISEMENT

Gautam Buddha Nagar DM News
Gautam Buddha Nagar DM News: गौतमबुद्ध नगर के DM के आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को ट्रोल करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले के DM के एक्स हैंडल से कथित तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक 'अस्वीकार्य टिप्पणी' की गई थी और पार्टी ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बाद में, जिलाधिकारी मनीष वर्मा के ‘एक्स’ पर एक बयान पोस्ट कर कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके पहचान पत्र का दुरुपयोग किया और 'गलत टिप्पणी' वाली पोस्ट की. उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है.