लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, पुलिस जांच में ये सामने आया

Noida News: नोएडा के लोटस वैली स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कंप. पुलिस और BDS टीम की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

ADVERTISEMENT

Noida School Bomb Threat
Noida School Bomb Threat
social share
Google CTA

Noida News: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार सुबह सेक्टर 126 स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में धमकी भरा मेल आने के बाद हड़कंप मच गया. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की गहन जांच की. हालांकि, स्कूल परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.