आपके काम की खबर! आज से नोएडा के इन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग रहेगी फ्री, जानिए इसकी वजह
Noida News: नोएडा के लोगों के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि आज यानी गुरुवार से नोएडा में…
ADVERTISEMENT

Noida News: नोएडा के लोगों के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि आज यानी गुरुवार से नोएडा में कई प्रमुख स्थानों पर पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा. दरअसल, नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित पार्किंग का ठेका जिन ठेकेदारों और कंपनियों के पास था उनका ठेका बुधवार को समाप्त हो चुका है. इसलिए आज से कई प्रमुख जगह पर पार्किंग शुल्क नहीं लिए जाएंगे.

