इस खिलाड़ी ने जीता भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री, सीएम योगी ने दी ट्रॉफी, रोमांचक रहा मुकाबला
Noida News : भारत में पहली बार हो रहे मोटो जीपी (MotoGP India 2023) इवेंट का समापन हो गया है. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा…
ADVERTISEMENT

Noida News : भारत में पहली बार हो रहे मोटो जीपी (MotoGP India 2023) इवेंट का समापन हो गया है. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट आयोजित मोटी जीपी रेस को इटेलियन राइडर मार्को बेजेची विजेता बने. वहीं स्पेन के पेड्रो अकोस्टा ने मोटो जीपी-2 रेस में जीत हासिल की है और स्पेन के जाउमे मासिया ने मोटो जीपी रेस-3 का खिताब अपने नाम किया है. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजेता को जीत की ट्राफी सौंपी. वहीं इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे.