ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का पार्किंग प्लान जान लीजिए
गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो के तीसरे एजिशन के लिए विस्तृत यातायात और पार्किंग निर्देश जारी किए हैं.
ADVERTISEMENT

Noida News
गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो के तीसरे एजिशन के लिए विस्तृत यातायात और पार्किंग निर्देश जारी किए हैं. इस दौरान अति विशिष्ट, विशिष्ट महानुभाव, विदेशी प्रतिनिधि, मीडिया, पुलिसकर्मी और सामान्य आगंतुकों के लिए अलग-अलग श्रेणीवार पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए केवल चिन्हित स्थानों पर ही अपने वाहन पार्क करें.









