लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन इमारत की अस्थाई लिफ्ट के गिरने से इंजीनियर की मौत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की ‘‘अस्थायी लिफ्ट’’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक निजी कंपनी के 28 वर्षीय इंजीनियर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की ‘‘अस्थायी लिफ्ट’’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक निजी कंपनी के 28 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना नॉलेज पार्क पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सेक्टर-150 में शाम करीब 4.15 बजे हुई. उन्होंने बताया कि एक निर्माणाधीन इमारत की 25वीं मंजिल से एक अस्थायी लिफ्ट (निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली) को हटाने की प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ.