ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, बालकनी से निकल-निकल कूदने लगीं लड़कियां, ये वीडियो आया सामने
Greater Noida Hostel Fire: ग्रेटर नोएडा के अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम एसी ब्लास्ट से आग लग गई. हादसे के वक्त हॉस्टल में मौजूद लड़कियों ने कूदकर जान बचाई. देखें वीडियो.
ADVERTISEMENT

Greater Noida News
Greater Noida Hostel Fire: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 इलाके में स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह आग हॉस्टल में लगे एसी में हुए ब्लास्ट के कारण लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई. हादसे के समय हॉस्टल में कुछ लड़कियां मौजूद थीं, जिन्होंने किसी तरह खुद को बाहर निकालकर जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. इस हादसे से इलाके में दहशत फैल गई और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.