UPTak Baithak Logo

नोएडा के ESIC हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने पहले मरीज को पीटा फिर धक्का देकर निकाल दिया बाहर? वायरल वीडियो में ये सब दिखा

नोएडा के ESIC हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है . आरोप है कि ESIC हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मरीज और उसके परिजनों के साथ मारपीट की है.

ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News
social share
Google CTA

नोएडा के ESIC हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है . आरोप है कि ESIC हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मरीज और उसके परिजनों के साथ मारपीट की है. यह घटना तब हुई जब एक बीमार युवक का परिवार इलाज में देरी होने पर डॉक्टर से गुहार लगा रहा था. आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर मरीज के साथ मारपीट की और फिर उसे धक्का भी दिया गया. अस्पताल के अंदर मरीज और उसके तीमारदार के साथ मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.