पर्थला फ्लाईओवर और इसके आस-पास लगने वाले जाम से हो गए हैं परेशान? नोएडा अथॉरिटी ने बनाया ये मास्टर प्लान
UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है. जानिए आखिर हो क्या रहा है?
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
Noida News: नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर और आस-पास के इलाकों में रोजाना लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. नोएडा अथॉरिटी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया है. इस मास्टर प्लान के तहत पुराने कट बंद किए जाएंगे और नए यू-टर्न बनाए जाएंगे. इसी के साथ ट्रैफिक लाइट भी हटाई जाएगी.
