भैया रोक दो प्लीज... बच्ची रोती रही और मां-पिता रिक्वेस्ट करते रहे पर नोएडा के इस कैब ड्राइवर ने सारी हदें पार कर दी
नोएडा में एक कैब ड्राइवर ने पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई, जिससे एक परिवार की जान जोखिम में पड़ गई. इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी जानिए. ये भी जानिए कि नोएडा में रैश ड्राइविंग की शिकायत कैसे करें.
ADVERTISEMENT

Noida cab rash driving viral video
अक्सर हम कैब ड्राइवरों की रैश ड्राइविंग के गवाह बनते हैं. पर नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कैब ड्राइवर ने तो सारी हदें ही पार कर दीं. पुलिस से बचने के लिए कैब ड्राइवर ने ऐसी रैश ड्राइविंग कर दी कि इसमें बैठे एक परिवार की जिंदगी संकट में पड़ गई. अब इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में कैब के अंदर डरा-सहमा परिवार है, बच्ची रो रही है लेकिन सारे ट्रैफिक नियमों को तोड़ गाड़ी चलाने वाले शख्स पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.