ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी से B.Tech कर रहे शिवम डे के साथ 15 अगस्त की रात हुआ क्या? पेरेंट्स बिहार से रोते हुए पहुंचे
UP News: नोएडा की एक बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बिहार का शिवम बी.टेक कर रहा था. मगर अब वह इस दुनिया में नहीं रहा. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Noida news
UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के अंतिम वर्ष के छात्र ने 15 अगस्त की रात हॉस्टल में अपनी जान दे दी. छात्र बिहार का रहने वाला था. पुलिस ने मौके से छात्र का आखिरी नोट भी बरामद किया है.









