डासना जेल की इस दीवार से अब भी ताकती है आरुषि की आंख! क्राइम की कथाओं पर देखिए खूबसूरती का पर्दा
यूं तो डासना जेल में कई कैदी बंद हुए. मगर जब आरुषि के मां-बाप जब यहां पहुंचे तो यह जेल चर्चा की केंद्र बन गई. आज हम आपको इस जेल की ऐसी दीवार के बारे बताएंगे, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं.
ADVERTISEMENT

2008 Aarushi Murder Case News: आरुषि मर्डर मिस्ट्री, एक अनसुलझी दास्तां जिसपर सिनेमा तक बन गया लेकिन हत्या का पूरा सच अबतक सामने नहीं आया. वो 15-16 मई 2008 की दरमियानी रात थी. यानी आज से 16 साल पहले जब एक किशोरी नोएडा के पॉश घर में मार दी गई और देशभर की न्यूज हेडलाइन में शुमार हो गई. आज हम आपको आरुषि या उसकी मर्डर मिस्ट्री नहीं बताने जा रहे हैं. आज हम आपको डासना जेल की उस दीवार का किस्सा बताने जा रहे हैं जहां आरुषि की आंख आज भी जिंदा है. न सिर्फ आरुषि की आंख बल्कि क्राइम की 10 कथाओं से निकले 10 बिंब को यहां खूबसूरती से 3D पेंटिंग से उकेरा गया है. मंशा सिर्फ यही है कि क्राइम की कालिख के परे एक रोशन जहां हो. अपराध की यादों से इतर एक सुनहरा ख्वाब हो.