लेटेस्ट न्यूज़

आगरा जेल रेडियो को आज हुए चार साल, तिनका तिनका फाउंडेशन ने की थी इसकी स्थापना

Agra Jail Radio: 1741 में मुगलों के जमाने में बनी जिला जेल आगरा में स्थापित रेडियो बंदियों की जिंदगी का सहारा बन गया है. आपको…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra Jail Radio: 1741 में मुगलों के जमाने में बनी जिला जेल आगरा में स्थापित रेडियो बंदियों की जिंदगी का सहारा बन गया है. आपको बता दें कि आज से ठीक चार साल पहले 31 जुलाई को इस रेडियो का शुभारंभ तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार, जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा और तिनका तिनका फाउंडेशन संस्थापिका वर्तिका नन्दा ने किया था. जेल रेडियो की परिकल्पना और उसका प्रशिक्षण वर्तिका नन्दा ने करवाया था. उस समय आईआईएम बेंगलुरु से स्नातक महिला बंदी तुहिना और स्नातकोत्तर पुरुष बंदी उदय को रेडियो जॉकी बनाया गया था. बाद में एक और बंदी रजत इसके साथ जुड़ा. तुहिना उत्तर प्रदेश की जेलों की पहली महिला रेडियो जॉकी की जेल बनी. रेडियो के लिए स्क्रिप्ट बंदी ही तैयार करते हैं.