लेटेस्ट न्यूज़

‘सीमा हैदर भारत आकर परेशान है…’ तो क्या इसलिए पाकिस्तानी महिला को मिला फिल्म का ऑफर?

Seema Haider News: इश्क की खातिर पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आईं चार बच्चों की मां सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Seema Haider News: इश्क की खातिर पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आईं चार बच्चों की मां सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल, अब जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस ने ग्रेटर नोएडा पहुंच सीमा हैदर से मुलाकात की है. टीम ने सीमा का ऑडिशन भी लिया है. टीम की ओर से बताया गया है कि सीमा जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘A Tailor Murder Story’ में RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस बीच टीम यूपी तक ने जानी फायरफॉक्स के मालिक अमित जानी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. अमित जानी हमें वो कारण बताया है जिसके चलते उन्होंने सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया.