गौतमबुद्ध नगर में पैर पसार रहा डेंगू! जिले में सामने आए इतने केस, 2 सोसायटी पर लगा जुर्माना
Dengue In Gautam Buddh Nagar: रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद डेंगू ने गौतमबुद्ध नगर जिले में पैर पसारना शुरू कर दिया है. सबसे…
ADVERTISEMENT

Dengue In Gautam Buddh Nagar: रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद डेंगू ने गौतमबुद्ध नगर जिले में पैर पसारना शुरू कर दिया है. सबसे ज्यादा मामले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसयटीज से सामने आ रहे हैं. मानो हाईराइज हाउसिंग सोसयटीज डेंगू हॉटस्पॉट बन गई हों! वहीं, गंदगी और डेंगू का लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले की दो सोसायटी पर जुर्माना भी लगा दिया है. आपको बता दें कि जिले में अब तक डेंगू के 131 मरीज मिल चुके हैं.