लड़की को लगाया गले फिर मार दी गोली, खुद को भी किया शूट, शिव नादर यूनिवर्सिटी में बड़ी वारदात
UP Latest Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित दादरी में गुरुवार, 18 मई को एक बड़ी वारदात घटी. यहां स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी…
ADVERTISEMENT

UP Latest Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित दादरी में गुरुवार, 18 मई को एक बड़ी वारदात घटी. यहां स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने साथ ही में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. सिरफिरा छात्र में इतने में ही नहीं थमा, इसके बाद उसने हॉस्टल के कमरे में जाकर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक और मृतका अच्छे दोस्त थे, लेकिन उनका पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. वहीं, अब पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.