बांग्लादेश से नोएडा आई सोनिया अख्तर के पति सौरभ तिवारी से पुलिस कर रही पूछताछ, ये सब पता चला
Noida Sonia Akhter news: बांग्लादेश से कथित तौर पर पति के लिए भारत आई सोनिया अख्तर मामले में नोएडा पुलिस भी एक्टिव हो गई है.…
ADVERTISEMENT

सोनिया अख्तर ने सौरभ कांत तिवारी के साथ अपनी कई तस्वीरें पेश की हैं.
Noida Sonia Akhter news: बांग्लादेश से कथित तौर पर पति के लिए भारत आई सोनिया अख्तर मामले में नोएडा पुलिस भी एक्टिव हो गई है. महिला पिछले एक हफ्ते से पुलिस के संपर्क है. पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है. मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा कर रही हैं. पुलिस इस मामले को लेकर महिला के पति से भी पिछले एक हफ्ते से पूछताछ कर रही है. महिला ने सौरभ कांत के साथ अपने संबंध को लेकर कथित तौर पर कई दस्तावेज पेश किए हैं. अब यह मामला भी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की तरह सुर्खियां बंटोरने लगा है.

