लेटेस्ट न्यूज़

Fatehpur Weather News: फतेहपुर में बिन बारिश सब सूना, सूखने लगे खेत, उमस से बेहाल लोग, किसानों ने कहा- अगर मौसम मा बारिश ना होई, त खेत परती पड़ जइहैं

Fatehpur Weather 13th July 2026: फतेहपुर में बारिश की लंबी बेरुखी ने खेतों की हरियाली छीन ली है. सूखती फसलें और बढ़ती उमस ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. धान की रोपाई प्रभावित हो रही है. अब सबकी उम्मीद मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर टिकी है. समय पर बारिश ही राहत का सहारा बनेगी.

ADVERTISEMENT

फतेहपुर में बिन बारिश सब सूना, सूखने लगे खेत, उमस से बेहाल लोग, किसानों ने कहा- अगर मौसम मा बारिश ना होई, त खेत परती पड़ जइहैं
फतेहपुर में बिन बारिश सब सूना, सूखने लगे खेत, उमस से बेहाल लोग, किसानों ने कहा- अगर मौसम मा बारिश ना होई, त खेत परती पड़ जइहैं
social share
Google CTA

Fatehpur Weather 13th July 2026: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में मौसम की बेरुखी ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार बारिश नहीं होने से खेत सूखने लगे हैं, जबकि भीषण उमस ने आम जनजीवन को भी प्रभावित कर दिया है, दिनभर गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण लोग बेहाल हैं.