लेटेस्ट न्यूज़

टैंकर से पेट्रोल-डीजल चुराकर मिलाते थे खतरनाक साल्वेंट, लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने 4 को पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

UP Crime Branch Fuel Racket: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की चोरी और मिलावटी ईंधन के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड' के तहत मलिहाबाद क्षेत्र में छापेमारी कर ईंधन चोरी और उसमें खतरनाक साल्वेंट मिलाकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Fuel Adulteration News
Lucknow Fuel Adulteration News (Photo: AI)
social share
Google CTA

Lucknow Fuel Adulteration News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की चोरी और मिलावट का एक बड़ा मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड' के तहत कार्रवाई करते हुए मलिहाबाद इलाके में ईंधन की चोरी और मिलावट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने संन्यासी बाग फ्लाईओवर के पास छापेमारी कर टैंकर चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह टैंकर से पेट्रोल-डीजल निकालकर उसमें खतरनाक साल्वेंट मिलाता था और फिर उसे बाजार में बेच देता था.