Amethi News: 'हिंद टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान जलकर राख
Amethi Fire News: अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में हिंद टेंट हाउस के गोदाम में तड़के भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

'हिंद टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान जलकर राख
Amethi Fire News: अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे में आज सुबह करीब चार बजे अज्ञाक्त कारणों से हिंद टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई. आग से करीब 30 से 35 लाख रुपये का टेंट और सामान जलकर राख हो गया. दमकल और पुलिस की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हई है.
