इटावा: लंका दहन के दौरान रामलीला मंच में लगी भीषण आग, मची भगदड़
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना कस्बे में सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था. यह कार्यक्रम…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना कस्बे में सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था. यह कार्यक्रम रामलीला कमेटी के माध्यम से करवाया जा रहा था. कस्बा में स्थित मिडिल स्कूल के प्रांगण में महोत्सव समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन में लंका दहन की तैयारियां कर ली गई थीं. रामलीला मंचन को देखने के लिए लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था, तभी अज्ञात कारणों के चलते मंच पर आग लग गई.