Chandauli News: पूर्वांचल में पेट्रोल-डीजल संकट पर भड़के ऑल इंडिया मोटर्स के सदस्य, इंडियन ऑयल अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप
Chandauli Fuel Supply Issue: पूर्वांचल में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर ऑल इंडिया मोटर्स के सदस्य इश्तखार भाई ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ईंधन संकट से आम लोगों और किसानों को परेशानी हो रही है. हालांकि, ये आरोप संबंधित पक्ष की ओर से लगाए गए हैं और इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ADVERTISEMENT

पूर्वांचल में पेट्रोल-डीजल संकट पर भड़के ऑल इंडिया मोटर्स के सदस्य, इंडियन ऑयल अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप
Chandauli Fuel Supply Issue: पूर्वांचल के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर ऑल इंडिया मोटर्स के सदस्य इश्तखार भाई ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूर्वांचल के दर्जनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
