लेटेस्ट न्यूज़

Mirganj Political Visit: मीरगंज पहुंचीं पल्लवी पटेल, शिक्षा नीति और पंचायत चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Bareilly News: मीरगंज पहुंचीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पंचायत चुनाव टालने का आरोप लगाया और UGC के नए नियमों को लेकर भी चिंता जताई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: जनपद के मीरगंज पहुंची अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता व सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई अहम मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ता जा रहा है.