Bareilly Fake Insta ID Case: फोटो चुराकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, अश्लील पोस्ट से युवती को किया बदनाम; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सावधान! बरेली में युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर किया जा रहा था बदनाम. कैंट थाना पुलिस ने दर्ज किया केस. जानें क्या है पूरा मामला और कैसे सुरक्षित रखें अपनी सोशल मीडिया प्राइवेसी.
ADVERTISEMENT

Bareilly Cyber Crime News: सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने एक युवती की फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए.