Bareilly Electricity Theft: बरेली में रातों-रात 5 किमी 33 केवी बिजली लाइन चोरी, रिपोर्ट न लिखने पर कोर्ट के आदेश से दर्ज हुआ मुकदमा
Bareilly News: बरेली के शाही थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने करीब 5 किलोमीटर लंबी 33 केवी बिजली लाइन के तार चोरी कर लिए. पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर कोर्ट के आदेश के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: बरेली जनपद के थाना शाही क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन बिजली लाइन के तार चोरी करने का बड़ा मामला सामने आया है. चोरों ने करीब 5 किलोमीटर लंबी 33 केवी बिजली लाइन के तार पार कर दिए. पुलिस द्वारा प्रारंभ में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया.