लेटेस्ट न्यूज़

टॉफी के लिए पिता पुष्पेंद्र ने 12 साल की पूजा को दी ऐसी सजा की हर कोई कांप जाएगा, मां ने रोते-रोते सब कुछ बताया

Father Killed Daughter: 12 साल की पूजा की उसके पिता पुष्पेंद्र ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. कसूर सिर्फ इतना था कि मासूम ने दुकान से टॉफी का डिब्बा उठा लिया था. नशेड़ी पिता फरार, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुरू की तलाश.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr News-सांकेतिक तस्वीर
Bulandshahr News-सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Father Killed Daughter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. थाना नरोरा क्षेत्र के गांव रतनपुर में एक पिता पुष्पेंद्र ने अपनी ही 12 साल की बेटी पूजा को पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. मासूम बच्ची का जुर्म सिर्फ इतना थी कि वह एक दुकान से बिना पैसे दिए एक टॉफी का डब्बा उठाकर घर ले आई थी. लेकिन इसकी खबर जैसे ही पूजा के पिता पुष्पेंद्र के कानों तक पहुंची उसने बच्ची को बिना सोचे समझे डंडे से पीटना शुरू कर दिया.आरोपी पिता ने बच्ची को इतना पीटा की वह बेहोश होकर गिर गई और आखिरकर उसकी मौत हो गई. जांच में सामने आया है कि बच्ची के सिर की हड्डी टूट गई थी.