Bareilly Digital Library News: बरेली के 60 पंचायतों में बनी स्मार्ट लाइब्रेरी, अब घर के पास होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
Bareilly News: ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली जिले की 60 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार कर दी हैं.
ADVERTISEMENT

Digital Library Representational Photo
Bareilly Smart Village Library: ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली जिले की 60 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार कर दी हैं. इस पहल का उद्देश्य गांव के प्रतिभाशाली छात्रों को शहरों पर निर्भरता से मुक्त करना और उन्हें अपने ही क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देना है.