लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में सड़क पर बिना कपड़ों के मिली नर्स... फिर पता चली उसके शादीशुदा डॉक्टर प्रेमी और नशीले इंजेक्शन की कहानी

बरेली में शिवपाल कश्यप नाम के एक डॉक्टर ने अपने साथ काम करने वाली नर्स को पहले नशीला इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की. इसके बाद उसने नर्स के साथ मारपीट करके सुनसान रास्ते पर नग्न अवस्था में फेंक दिया.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां शिवपाल कश्यप नाम के एक डॉक्टर ने अपने साथ काम करने वाली नर्स को पहले नशीला इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की. इसके बाद उसने नर्स के साथ मारपीट करके सुनसान रास्ते पर नग्न अवस्था में फेंक दिया. लेकिन इसके पीछे की कहानी पुलिस को तब समझ आई जब नर्स ने खुद अपनी कहानी बताई. बता दें कि पुलिस को नर्स घायल अवस्था में एक सुनसान रास्ते पर मिली थी. इसके बाद पुलिस ने नर्स को अस्पलात में भर्ती कराया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.