लेटेस्ट न्यूज़

बारांबकी में शिवमोहन के सिंलेंडर मांग पर गुस्सा हुए SDM साहब, सुनाया ऐसा आदेश की उड़ गए सबके होश

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से अफसरशाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रामनगर तहसील में अपनी भतीजी की शादी के लिए गैस सिलेंडर मांगने पहुंचे युवक को मदद मिलने के बजाय पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से अफसरशाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रामनगर तहसील में अपनी भतीजी की शादी के लिए गैस सिलेंडर मांगने पहुंचे युवक को मदद मिलने के बजाय पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोप है कि एसडीएम आनंद तिवारी ने युवक की बात सुनते ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे दिया. हालांकि, कुछ घंटों बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया, लेकिन उसे गैस सिलेंडर नहीं मिल सका. रामनगर क्षेत्र के बढ़नपुरवा गांव निवासी शिवमोहन की भतीजी अनीता की बुधवार को शादी थी. घर में बारात आने वाली थी, लेकिन रसोई के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था. शिवमोहन ने श्री लोधेश्वर इंडियन गैस एजेंसी में सिलेंडर बुक कराया था और उसे DAC नंबर भी मिल चुका था. इसके बावजूद एजेंसी की ओर से करीब एक हफ्ते तक सिलेंडर नहीं दिया गया.