Barabanki News: घर की रखवाली का जिम्मा मिला था, लेकिन खजाने पर थी नजर, चोरी के बाद फरार हुआ आरोपी, हाईवे पर पुलिस ने बिछाया जाल
Ramnagar Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर में नौकर पर घर से लाखों रुपये और जेवर चोरी करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को पुराने हाईवे के पास गिरफ्तार कर ₹6.25 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए. आरोपी को न्यायालय भेजते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

घर की रखवाली का जिम्मा मिला था, लेकिन खजाने पर थी नजर; चोरी के बाद फरार हुआ आरोपी, हाईवे पर पुलिस ने बिछाया जाल
Barabanki News: थाना रामनगर पुलिस ने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से ₹6,25,300 नकद के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया.
