लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम का सख्त एक्शन, अफसरों को चेतावनी, वेतन रोका

Ballia CM Dashboard Review: बलिया में सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग को लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी. समीक्षा बैठक में कई विभागों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही पर वेतन रोकने सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की.

ADVERTISEMENT

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम का सख्त एक्शन, अफसरों को चेतावनी, वेतन रोका
सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम का सख्त एक्शन, अफसरों को चेतावनी, वेतन रोका
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिले की रैंकिंग लगातार खराब होने के कारण डीएम सख्त चेतावनी दी है. डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की प्रगति का जायजा लिया. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना और फैमिली आईडी की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रैंकिंग 'ए' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्य समय पर पूर्ण न होने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई.