लेटेस्ट न्यूज़

अभिजीत दीपके को मिल गया सोनम वांगचुक का सीक्रेट मैसेज, अभी भी जारी रहेगा अनशन?

Sonam Wangchuk secret message: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक अस्पताल से भी अनशन जारी रखे हुए हैं. अभिजीत दीपके ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया. जबकि दिल्ली पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज कर 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने और 118 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा किया.

ADVERTISEMENT

 Sonam Wangchuk secret message
 Sonam Wangchuk secret message
social share
Google CTA

Sonam Wangchuk secret message: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान हुए भारी हंगामे और लाठीचार्ज के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद जहां दिल्ली पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज कर 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं 118 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा किया गया है. इस बीच शनिवार सुबह अचानक जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्रदर्शनकारी नेता अभिजीत दीपके के मुताबिक, पुलिस भले ही वांगचुक से मिलने नहीं दे रही है लेकिन उन्होंने अस्पताल से एक लेटर भिजवाकर अपना अनशन जारी रखने का बड़ा ऐलान किया है.