Mansoon Rain: 22 जुलाई को यूपी के इन 35+ जिलों में होगी जोरदार बारिश, देखिए क्या आपके इलाके में भी बरसेंगे मेघ
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 22 जुलाई के लिए पश्चिमी यूपी में ऑरेंज और पूर्वी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है. 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Rain Alert (Photo:AI)
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कल यानि 22 जुलाई 2026 के लिए पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि कल यूपी के 35 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
