Chandauli News: अंतरधार्मिक विवाह पर टिप्पणी का आरोप, शिक्षिका की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के निर्देश
Chandauli Interfaith Marriage case: अंतरधार्मिक विवाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक निजी विद्यालय की शिक्षिका ने ग्राम प्रधान पर सार्वजनिक रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

अंतरधार्मिक विवाह पर टिप्पणी का आरोप, शिक्षिका की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के निर्देश
Chandauli Interfaith Marriage case: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) क्षेत्र के लाहिरपुर निवासी एवं एक निजी विद्यालय की शिक्षिका दीपिका यादव ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को प्रार्थना-पत्र सौंपकर गोपालपुर ग्राम प्रधान फातिमा बेगम पर अंतरधार्मिक विवाह को लेकर सार्वजनिक रूप से कथित अपमानजनक एवं मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है.
