लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: सख्त तेवर में प्रशासन,राजमार्ग की जमीन पर चला बुलडोजर, एआरटीओ कार्यालय के पास हटाया गया अतिक्रमण

Amethi Encroachment News: अमेठी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजमार्ग-101 की जमीन को कब्जामुक्त कराया. जेसीबी और हाइड्रा की मदद से अवैध निर्माण व गुमटियां हटाई गईं. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

ADVERTISEMENT

 सख्त तेवर में प्रशासन,राजमार्ग की जमीन पर चला बुलडोजर, एआरटीओ कार्यालय के पास हटाया गया अतिक्रमण
सख्त तेवर में प्रशासन,राजमार्ग की जमीन पर चला बुलडोजर, एआरटीओ कार्यालय के पास हटाया गया अतिक्रमण
social share
Google CTA

Amethi Encroachment News: जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एआरटीओ कार्यालय के पास जगदीशपुर–अठेहा–आझारा राजमार्ग-101 की भूमि से अतिक्रमण हटाया. जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, जबकि सड़क किनारे रखी लोहे की गुमटियों को हाइड्रा की मदद से हटाकर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, राजस्व टीम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.