Ballia News: लेखपाल संघ का बड़ा आंदोलन, तहसील अध्यक्ष के तबादले पर बवाल, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Ballia Protest: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लेखपालों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia lekhpal protest: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लेखपालों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा बलिया ने अपनी लंबित समस्याओं और तहसील रसड़ा के अध्यक्ष के नियम विरुद्ध तबादले के विरोध में मोर्चा खोल दिया हैं. आज मंगलवार से लेखपालों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे लेखपालों ने जमकर प्रदर्शन किया.