Ballia Illegal Hospitals Crackdown: बलिया में अवैध और मानक विहीन अस्पतालों पर छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Ballia Health Crackdown: बलिया में अवैध और मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन. डिप्टी सीएमओ की टीम ने कई निजी नर्सिंग होम पर की छापेमारी, मौतों के बाद डीएम के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने संभाली कमान.
ADVERTISEMENT

बलिया: यूपी के बलिया में अवैध और मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा खोल दिया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली क्षेत्र में बीते दो दिनों में आधे दर्जन से अधिक अस्पतालों पर छापेमारी की जिसके बाद अवैध रूप से मानक विहीन अस्पताल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है.