लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया के बहेरी गांव में सड़क बनी मुसीबत, बारिश में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Ballia Baheri Road Problem: बलिया के बहेरी गांव में जर्जर सड़क और कीचड़ से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है. बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं. जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरफराज खान ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत और अस्थायी आवागमन व्यवस्था कराने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

 Ballia Village News
Ballia Village News
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बहेरी के ग्रामीण इन दोनों एक जर्जर सड़क से भारी परेशान है. सड़क की बदहाली का आलम यह है की बारिश के मौसम में वहां से पैदल चलना तो दूर, दो पहिया वाहनों का गुजरना भी दूभर हो गया है. इस समस्या के समाधान के लिए अब जिला पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर-51 के प्रतिनिधि सरफराज खान उर्फ मिंटू खान ने विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है.