लेटेस्ट न्यूज़

बनेगी शाकाहारी रसोई और बाबर को लेकर दिया जाएगा ये संदेश, जानें अयोध्या मस्जिद की सभी खास बातें

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है. अब अयोध्या में मस्जिद का निर्माण भी होने जा रहा है. ये मस्जिद भी अपने आप में खास होने वाली है. यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी तो शाकाहारी रसोई घर भी होगा. इसी के साथ अलग संदेश भी दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

ayodhya masjid
ayodhya masjid
social share
Google CTA

Ayodhya Masjid: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी बीते 22 जनवरी के दिन किया जा चुका है. अब अयोध्या में बनने जा रही मस्जिद पर भी सभी की निगाहें हैं. बता दें कि सरकार ने मुस्लिम मक्ष को मस्जिद के निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन दी थी. बाबरी मस्जिद की जगह दूसरे स्थान पर मस्जिद का निर्माण होना है. बता दें कि अब अयोध्या में मस्जिद का काम शुरू होने की कवायद शुरू हो गई है. पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण की रूप रेखा भी तैयार कर ली गई है. मस्जिद से संदेश दिया जाएगा कि वह ख्वाजा गरीब नवाज को मानने वाले हैं. संदेश दिया जाएगा कि वह उस बाबर को मानने वाले नहीं हैं, जो भारत को लूटने आया था.