रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकंड का होगा शुभ मुहूर्त, जानें क्या है वो समय
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. इस बीच खबर सामने आई है कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा,
ADVERTISEMENT

Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. इस बीच खबर सामने आई है कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर के विद्वानों और चोटी के ज्योतिषाचार्य से प्राण प्रतिष्ठा के समय को निर्धारित करने के लिए कहा था, जिसमें से काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जो मुहूर्त चुना उसे सबसे सटीक मानकर उसे बहुत में रामलला की स्थापना की जाएगी.
