अयोध्या में रणबीर कपूर का बड़ा निवेश, रामनगरी में 3.30 करोड़ में खरीदी जमीन
UP News: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या लगातार फिल्मी सितारों और बड़े निवेशकों की पसंद बनती जा रही है. महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है.
ADVERTISEMENT

Ranbir Kapoor (File Photo)
Ranbir Kapoor News: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या लगातार फिल्मी सितारों और बड़े निवेशकों की पसंद बनती जा रही है. महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है. जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर ने करीब 3.30 करोड़ रुपये में 198.26 वर्गमीटर जमीन अपने नाम दर्ज कराई है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई और फिल्मी हस्तियां भी अयोध्या में निवेश कर सकती हैं.