Raebareli News: कागजों में बाप का नाम बदलकर हड़प ली करोड़ों की पैतृक संपत्ति, पुलिस ने चार जालसाजों को भेजा जेल
Raebareli Crime News: रायबरेली के गदागंज में आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेजों में पिता का नाम बदलकर पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया. पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया.
ADVERTISEMENT

कागजों में बाप का नाम बदलकर हड़प ली करोड़ों की पैतृक संपत्ति, पुलिस ने चार जालसाजों को भेजा जेल
Raebareli News: रिश्तों में कड़वाहट और जमीन की भूख इंसान को किस हद तक गिरा सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में सामने आया है. यहां कुछ शातिर जालसाजों ने पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के लिए सरकारी दस्तावेजों से ही खिलवाड़ कर डाला. आरोपियों ने किसी और की जमीन हथियाने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर कर पिता का नाम ही बदल दिया. हालांकि, कानून के लंबे हाथों से वे बच नहीं सके. गदागंज पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए इस खेल के 4 मुख्य किरदारों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.