लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में CM योगी की बड़ी बैठक, सांसद विधायक को मिला सख्त आदेश... विकास योजनाओं में 'नो' घोटाला

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मंडल के सभी सांसद, विधायक और बड़े अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग की कार्य योजनाओं पर चर्चा की है. इस बैठक के दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की भी बारीकी से समीक्षा की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय बैठक की है. इस बैठक में उन्होंने आगरा मंडल के सांसद, विधायक और बड़े अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग की कार्य योजनाओं पर चर्चा की है. इस बैठक के दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की भी बारीकी से समीक्षा की है. सीएम योगी ने अधिकारियों और नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में जितनी भी सी.एम. ग्रिड योजना के तहत जितनी भी विकास कार्यों की योजनाएं चल रही हैं उनकी गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.