लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एसोसिएट प्रोफेसर का मिला शव, मौके से शराब की बोतलें बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Bareilly Crime News: मीरगंज स्थित सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एसोसिएट प्रोफेसर डेव जॉन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां बरामद हुईं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के कारण का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा.

ADVERTISEMENT

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एसोसिएट प्रोफेसर का मिला शव, मौके से शराब की बोतलें बरामद, जांच में जुटी पुलिस
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एसोसिएट प्रोफेसर का मिला शव, मौके से शराब की बोतलें बरामद, जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Bareilly News: थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार को एक एसोसिएट प्रोफेसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन और भीषण गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.