राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, 5200 आवेदनों के बाद 18 दावेदार मैदान में
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है. देशभर से इस पद के लिए 5200 से ज्यादा आवेदन मिलने के बाद शुरुआती चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Temple
Ram Mandir Trust CEO Interview: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है. देशभर से इस पद के लिए 5200 से ज्यादा आवेदन मिलने के बाद शुरुआती चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब 18 उम्मीदवारों को अंतिम इंटरव्यू के लिए चुना गया है. इनका इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में होगा.
