5 जून का CCTV आया सामने... क्या चंपत राय को पहले ही लग गई थी चढ़ावा चोरी की भनक?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 5 जून के CCTV फुटेज और शुरुआती पुलिस कार्रवाई से नए सवाल उठे हैं. जांच में ट्रस्ट की पूर्व जानकारी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की कड़ियां खंगाली जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच अब एक और बड़ा खुलासा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट को कथित गड़बड़ी की जानकारी औपचारिक एफआईआर दर्ज होने से पहले ही मिल गई थी. बताया जा रहा है कि 5 जून को ट्रस्ट के निर्देश पर पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई भी की थी. इसी बीच 5 जून का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अविनाश शुक्ला पुलिस की मौजूदगी में नजर आ रहा है. दूसरी ओर, पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के घरों पर दोबारा छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए हैं.