लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: 7 महीनों से गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, बीमारियों का खतरा बढ़ा, डीएम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

Chandauli Jal Nigam News: चंदौली के महाबलपुर और आसपास के गांवों के लोग पिछले कई महीनों से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जल निगम ने कोई समाधान नहीं किया. उन्होंने जिलाधिकारी से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

7 महीनों से गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, बीमारियों का खतरा बढ़ा, डीएम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग
7 महीनों से गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, बीमारियों का खतरा बढ़ा, डीएम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग
social share
google news

Chandauli News: दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय, महाबलपुर सहित आसपास के गांवों में पिछले कई महीनों से जल निगम द्वारा दूषित और गंदे पानी की आपूर्ति किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे लोग मजबूरी में गंदा पानी छानकर पीने को विवश हैं और बच्चों सहित कई लोग बीमार पड़ रहे हैं.