Raebareli News: तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मरीं लाखों की मछलियां, जहरीला पदार्थ डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Raebareli Crime News: रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में एक तालाब में हजारों मछलियां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने से हड़कंप मच गया. पीड़ित मत्स्य पालक ने गांव के एक युवक पर तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर पानी के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मरीं लाखों की मछलियां, जहरीला पदार्थ डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Raebareli News: सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब मत्स्य पालन के लिए बने लगभग पांच बीघे के तालाब में हजारों मछलियां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. पीड़ित पशुपालक ने गांव के ही एक युवक पर दुर्भावनाग्रस्त तालाब में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है.